Noida News:एनसीआर से दोपहिया चुराकर दिल्ली में थे बेचते
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:37 AM
नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की गई 21 बाइक, तीन स्कूटी, दो इंजन बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिर वाहन चोरों का एनसीआर क्षेत्र में आतंक था।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एसीपी रजनीश वर्मा एवं थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार और उनकी टीम ने सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो तीनों बाइक लेकर भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए तीनों शातिर वाहन चोरों ने बताया कि बाईक चोरी की है और पुलिस ने जब उन्हें थाना ले जाकर पूछताछ की तो, उन्होंने एनसीआर क्षेत्र में सैकड़ों वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर वाहन चोरों के नाम सुनील मरीक पुत्र सीवन ग्राम बरमसिया जिला बांका बिहार हाल पता मायापुरी दिल्ली, रविकांत पुत्र राम जोगी निवासी ग्राम नगला कॉलोनी थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया बिहार हाल पता हरी नगर घंटा घर दिल्ली, महेश कुमार पुत्र पंच निवासी ग्राम कालापानी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश हाल पता मायापुरी दिल्ली है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि दोपहिया वाहनों को एनसीआर क्षेत्र से चुराते थे और दिल्ली में बेच देते थे। उन्होंने कई घटनाएं करना स्वीकार किया।