
त्यागी महापंचायत मे क्या कह गए त्रिलोक त्यागी ? चेतना मंच एक्सक्लूसिव
श्रीकांत को वर्ष 2007 के एक मामले और गैंगस्टर एक्ट के केस में कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के कारण उसे न्यायालय में पेश किया गया। श्रीकांत को फिर से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। श्रीकांत त्यागी पर सेक्टर-39 थाने में वर्ष 2007 में दर्ज किए गए केस में गिरफ्तारी नहीं होने व कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। अब नए केस में गिरफ्तारी होने व जिला कारागार में निरुद्ध होने संबंधित प्रार्थना पत्र अधिवक्ता के माध्यम से श्रीकांत ने न्यायालय में दिया था, जिससे गैरजमानती वारंट निरस्त किया जा सके।जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को वीवीआईपी की तरह कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस#ShrikantTyagi #chetnamanch pic.twitter.com/Y09hSnq0ch
— Chetna Manch (@ManchChetna) August 23, 2022