
इस पत्र के प्रकाश में आने के बाद जब चेतना मंच की टीम (Chetna Manch Team ) ने जांच पड़ताल की और यह पता लगवाया कि आखिर यह विनय त्यागी कौन है तो पता चला कि विनय त्यागी एक माफिया सरगना है। पत्र लिखने के बाद जब माफिया सरगऩा का विषय श्रीकांत त्यागी के साथ जुड़ा तो श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने किसी कार में बैठकर एक वीडियो बनाकर मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो में अनु त्यागी कहती सुनी गई कि हमें समाज के किसी व्यक्ति से कोई खतरा नहीं है। अब शहर के राजनैतिक, सामाजिक व ग्रामीण क्षेत्रों में सवाल गूंज रहा है कि मीडिया में वायरल हुआ अनु त्यागी का पत्र सच्चा है? या फिर उनका कार में बैठकर बनाया गया वीडियो नक़ली है?
चेतना मंच ने हकीकत जानने के लिए अपने अनेक संपर्क सूत्रों को खंगाला तो कई ऐसे छुपे राज खुले जो हैरान करने वाले हैं। पता चला है कि जिला अदालत में दिये गये पत्र में अनु त्यागी के ही हस्ताक्षर हैं और वीडियो भी अनु त्यागी का ही है। त्यागी समाज का कहना है कि दरअसल अनु त्यागी कुछ लोगों के हाथों का राजनैतिक मोहरा बन गयी हैं। इन मौकापरस्त लोगों ने अनु त्यागी को सपना दिखाया है कि जनपद गाजियाबाद की मुरादनगर सीट त्यागी बाहुल्य है और अगर वह इस प्रकरण में हीरो बन जाती हैं तो अगले विधानसभा चुनाव में वह मुरादनगर सीट से विधायक भी बन सकती हैं।
त्यागी समाज के ही एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि अनु त्यागी एक सीधी-साधी बेटी हैं। कब और किसने उन्हें अपना मोहरा बनाया है इसका उन्हें आभास नहीं हो पा रहा है। श्रीकांत त्यागी प्रकरण में रोज-ब-रोज नए-नए विवादों का जुडऩा इसे और भी पेचीदा बनाता जा रहा है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कुछ राजनेताओं के द्वारा अपने स्वार्थ पूरा करने के मक़सद से इस मामले को तोड़ मरोड़कर रोज़ जि़ंदा रखने से यह मामला कहाँ तक आगे जाता है। यह बात अब बच्चे-बच्चे की जुबान पर आ चुकी है कि इस मामले में कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। श्रीकांत के एक अपराधी है, उसने जो अपराध किए हैं उनकी सजा वह जेल में रह कर भुगत रहा है किन्तु राजनीति के मोहरे चलने वाले इस पूरे प्रकरण में खूब सक्रिय हैं।