उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी (Industrial City) के रूप में स्थापित नोएडा शहर (NOIDA )में लगभग एक दर्जन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (Shopping Complex ) यानी Mall स्थापित हैं | इतने सारे शॉपिंग काम्प्लेक्स (मॉल ) होने के बावजूद यहाँ के सेक्टर 18 में स्थित DLF Mall एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं | खरीदारी करने वालों के साथ ही साथ इस माल में खाने पीने व मनोरंजन के शौकीनों का भी सुबह से लेकर देर रात तक तांता लगा रहता है |
नोएडा (NOIDA ) में SHOPRIX MALL,SAB MALL, WAVES MALL, G.I.P MALL,SPICE MALL,GARDEN GALLERIA,ADVANT MALL,KIDZANIA, मुख्य हैं | इन सभी मॉल्स में इस वक़्त सिर्फ DLF MALL एकमात्र ऐसा मॉल है जो ग्राहकों को अपनी तरह खींचने में कामयाब साबित हो रहा है | यह मॉल सेक्टर -18 वेव मॉल ( WAVES MALL) के सामने ही स्थित है तथा यह मॉल करीब 4 5 . 9 1 एकड़ और 7 मंजिला इमारत में फैला हुआ है | इस मॉल में FUN CITY, SMAAASH,PVR,SNOW WORLD बाकी सभी मॉल से खुद को अलग रखता है | साथ ही यहां ATUN,ADIDAS,AFFINITY EXPRESS,AHUJASONS,LIFESTYLE,ALDE,BIG BAZAAR,COLOR PLUS,COLOR BAR,ARROW,ALLEN SOLLY सहित 269 महत्वपूर्ण व प्रसिद्ध शॉपिंग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं | साथ ही खाने के लिए भी सभी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट जैसे DELHI HEIGHTS,CHAI POINT,DOMINO'S , HALDIRAM,MOD.MCD,KFC,ZIZO,DUNKIN DONUTS, सहित करीब 50 इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)ब्रांड के रेस्टोरेंट( RESTAURANT )भी यह मौजूद हैं | यानि यदि आप इस शहर में नए हैं और एक ही छत के नीचे अच्छा खाना ,कपडे घूमना मनोरन्जन आदि कुछ भी चाहते हैं तो DLF मॉल एक अच्छा विकल्प है |