Nora Fatehi: हैक हुआ था नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:02 AM
दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi)अपने बैली डांस को लेकर जितना सुर्खियों में बनी रहती हैं, उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी वे खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है बता दें कि दरअसल शुक्रवार दोपहर से ही नोरा फतेही (Nora Fatehi)का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया था। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का अकाउंट ना मिलने की वजह से उनके फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए थे। नोरा (Nora Fatehi)के सोशल मीडिया अकाउंट के यूं अचानक गायब होने के बाद इंटरनेट पर यह कयास तेज हो गए थे कि अभिनेत्री ने अपना अकाउंट डिलीट करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। लेकिन अब नोरा(Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था । उन्होंने स्टोरी पर लिखा दोस्तों जिसमें लिखा है कि ‘क्षमा करें दोस्तों! मेरे इंस्टाग्राम को हैक करने की कोशिश की गई थी। कोई सुबह से मेरे अकाउंट का एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस परेशानी को जल्द ही सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का धन्यवाद।’ बताते चलें कि नोरा फतेही(Nora Fatehi) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 37.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं । हाल ही में नोरा(Nora Fatehi) ने दुबई वेकेशन की फोटो शेयर कर फैन्स को कहा था कि नेक्स्ट वेकेशन पर कौन मेरे साथ जाना चाहेगा । इस पर फैन्स के खूब कमेंट आये थे।
हाल ही में गुरु रंधावा के साथ नजर आई थी नोरा
नोरा फतेही (Nora Fatehi)के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में गुरु रंधावा(Guru Randhawa) के पैपी ट्रैक 'डांस मेरी रानी' में नजर आई थीं। इस दौरान के नोरा ने कई वीडियोज भी शेयर किए थे। ऑडियन्स के बीच नोरा(Nora Fatehi) का यह गाना और डांस स्टेप्स काफी पॉपुलर हुए। गुरु और नोरा(Guru And Nora) की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आई थी। इस गाने को रश्मि विराग ने लिखा था और तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया था। गुरु संग नोरा का इस गाने में दूसरी बार कोलैबोरेशन था। इस गाने की शूटिंग गोवा में हुई थी।
Read Also:Gangubai Kathiawadi Trailer: गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर हुआ रिलीज, धाकड़ अंदाज में दिखीं आलिया