Northern Railway: यात्रीगण कृपया सतर्क रहें ! यूपी के कौन सी रेलवे स्टेशन पर 15 मार्च तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट।
Railway News
भारत
RP Raghuvanshi
09 Mar 2022 08:39 PM
North Central Railway: उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को शुरू करने के लिए पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
कौन-कौन ट्रेनें हैं रद्द?
भारतीय रेलवे डेवलपमेंट वर्क, मौसम और अन्य कारणों से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें रद्द करता है और टाइमिंग में बदलाव करता है। दरअसल इसकी जानकारी डिपार्टमेंट द्वारा रेलवे ट्रेन इनक्वायरी के लिए बनी NTES नाम की वेबसाइट पर अपडेट की जाती है। विभिन्न जोन में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भी ट्रेनें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल की जाती हैं।
दरअसल आपको बता दे की उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को शुरू करने के लिए पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों को रद्द कर रही है। इस रूट पर 15 मार्च तक रेल सेवा आंशिक तौर पर प्रभावित रहेगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
कौन कौन सी ट्रेनें हैं रद्द ?
>ट्रेन नंबर 82355 पटना-सीएसएमटी, मुंबई एक्सप्रेस 09 एवं 13 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी।
> ट्रेन नंबर 82356 सीएसएमटी, मुंबई-पटना एक्सप्रेस 11 एवं 15 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
> ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 12 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
>ट्रेन नंबर 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 14 मार्च 2022 को को रद्द रहेगी।
>ट्रेन नंबर 12519 लोकमान्य तिलक-कामाख्या एक्सप्रेस 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
>ट्रेन नंबर 12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 मार्च को रद्द रहेंगी।