Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का जारी किया रेट, जानिए अपने शहर का दाम
भारत
चेतना मंच
03 Jun 2022 03:26 PM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) और डीजल के दाम जारी किया है। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा कर दिया था। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी हो चुकी है।
आज दिल्ली में देखा जाए तो एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर (Petrol-Diesel Price) जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का रेट 92.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी पहुंची है कीमतशहर। डीजल पेट्रोल
दिल्ली। 89.62 96.72
मुंबई 97.28 111.35
कोलकाता 92.76 106.03 चेन्नई 94.24 102.63
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत में देखा जाए तो आप एसएमएस के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। हर शहर का कोड अलग-अलग रखा गया है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट आसानी से मिलता है।
जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के तुरंत बाद इसका दाम लगभग दोगुना पर पहुंच जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर देखा जाए तो पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करना शुरू करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग होते हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचना शुरू करते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ जाता है।