Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का दाम, आज जानिए अपने शहर का रेट
(Petrol-Diesel Price) Source: Prabhat Khabar
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:45 AM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर तो दूसरी डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है।
कोलकाता में पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो दूसरी तरफ डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार मे देखा जाए तो कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों वाले मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। तेल डीलरों ने जानकारी दिया है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना शुरु हो जाएगी।
जानें महानगरों में कितनी है कीमतशहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
इन राज्यों में 100 के पार पहुंचा तेल का भाव
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा हो चुकी है।
जानिए आपके शहर में कितनी हो चुकी है कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस की मदद से भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखने के बाद 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। हर शहर का कोड अलग होता है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त हो जाता है।
प्रतिदिन सुबह छह बजे बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू कर दी जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में देखा जाए तो एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ जाने के तुरंत बाद इसका दाम लगभग दोगुना कर दिया जाता है।