Omicron या Delta...कोरोना का कौन सा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है, जानें WHO की राय
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:29 AM
नई दिल्ली. कोरोना (Corona) के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) ने दुनियाभर में डर का माहौल पैदा कर दिया है. हालांकि कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन (Omicron) ज्यादा संक्रामक है और बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. लेकिन यह जानना जरूरी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने ओमिक्रॉन की क्या राय है. WHO ने इसको लेकर सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ‘AFP’ से कहा है कि अभी इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, जिससे ओमिक्रॉन को इससे पहले सामने आ चुके कोरोना के अन्य वेरिएंटों से ज्यादा खतरनाक और तेज माना जाए.
ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलो में हो रही बढ़ोतरी, केंद्र सरकार ने खतरे को रोकने के लिए बढ़ाई सतर्कता
WHO के इमरजेंसिज डायरेक्टर माइकल रयान ने न्यूज एजेंसी से कहा है कि अभी हमें ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली है, जिसके आधार पर हम कह सकें कि ओमिक्रॉन ज्यादा संक्रामक है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन को पहले आ चुके डेल्टा या अन्य वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक और जानलेवा कहना जल्दबाजी होगी.
उन्होंने आगे बताया कि अभी हमें इस बात पर भी सोचना होगा कि जिस वक्त दुनियाभर में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट फैला था, उसी समय किसी भी देश के पास वैक्सीन नहीं थी. हालांकि अब हमारे पास उच्च क्षमता की वैक्सीन मौजूद है, जिन्होंने कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट पर बेहतर काम किया है. अभी से ये कहना कि वैक्सीन ओमिक्रॉन वेरिएंट पर काम नहीं करेगी, इसका कोई ठोस आधार दिखाई नहीं पड़ता है.