Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में शनिवार-रविवार की रात इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर हो रही वोटिंग में इमरान खान (Imran Khan) की हार हो गई हैं.
अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री पद के लिए शाहबाज शरीफ का रास्ता साफ हो गया है, ऐसा माना जा रहा हैं. शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के सांसद हैं और नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) के छोटे भाई हैं.
शाहबाज शरीफ 13 अगस्त 2018 से नेशनल असेंबली के सदस्य बने और विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) भी हैं. इससे पहले शाहबाज शरीफ 3 बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री (CM) रह चुके.
आपको बता दू, वो सबसे ज्यादा लंबे समय तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं. फिलहाल शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष हैं.
>> ये भी पढ़े:-PM Sangrahalaya:14 अप्रैल से खुलेगा पीएम म्यूजियम, जानें क्या-क्या होंगी खासियत
Pakistan Political Crisis: 2018 में भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे
2018 में पाकिस्तान में आम चुनाव हुए. इस चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए गए.
हालांकि, इस चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की जीत हुई. जिस वज़ह से शाहबाज शरीफ विपक्ष के नेता बने.
सितंबर 2020 में शाहबाज शरीफ को मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में गिरफ्तार कर लिया गया. बता दू, शाहबाज शरीफ के ऊपर करोड़ों की हेराफेरी करने का आरोप था.
अप्रैल 2021 में उन्हें लाहौर हाईकोर्ट (Lahore High Court) से जमानत मिली. और शाहबाज शरीफ पर अभी भी ये केस चल रहा है.
>> ये भी पढ़े:- Yogi Office Twitter Hacked: CM योगी के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक, प्रोफाइल फोटो भी बदला
शाहबाज शरीफ कौन हैं?
शाहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) का जन्म 23 सितंबर 1951 को लाहौर में हुआ था. शाहबाज के पिता मुहम्मद शरीफ (Muhammad Sharif) एक कारोबारी थे. वो अक्सर कारोबार के सिलसिले में कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) आया करते थे. बाद में वे परिवार समेत अमृतसर में बस गए.
स्वतंत्र संग्राम के बाद 1947 में जब भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान बना तो, मुहम्मद शरीफ अपने परिवार के साथ लाहौर में आकर बस गए.
आपको बता दे, शाहबाज शरीफ की मां पुलवामा (Pulwama) की रहने वाली थीं. लाहौर की सरकारी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद शाहबाज शरीफ ने अपना फैमिली बिजनेस संभाल लिया.
शाहबाज के 2 बड़े भाई अब्बास शरीफ और नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) हैं. नवाज शरीफ 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Pakistan) रह चुके हैं. 1973 में शाहबाज ने अपनी कजिन से शादी कर ली.
दोनों के 4 बच्चे हैं. 2003 में शाहबाज ने दूसरी शादी की. माना जाता है कि शाहबाज शरीफ अपने भाई नवाज शरीफ से ज्यादा अमीर हैं. (Pakistan Political Crisis)
>> ये भी पढ़े:-Alia Ranbir Marriage Date: आलिया और रणबीर कपूर इस दिन करेंगे शादी, जानिए कब है शादी