
Pakistan Political : पाकिस्तान (Pakistan Political ) के संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी ताकतों (Pakistan Political) का हवाला देते हुए स्पीकर ने खारिज किया। इमरान खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति से मिलकर संसद भंग करने की सिफारिश की है। साथ ही देश को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा देश की जनता चुनाव की तैयारी करें।
पाकिस्तान में एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रदानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। इसके तत्काल बाद इमरान खान ने संसद भंग करने का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेज दिया है। इमरान ने एकजुटता के लिए पाकिस्तान अवाम को बधाई दी और कहा कि जनता चुनाव की तैयारी करे। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। इमरान ने कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश हुई। अब केयरटेकर सरकार का काम शुरू हो जाएगा। इसी के साथ पाकिस्तान असेम्बली भंग हो जाएगी।
पाकिस्तान के संसद में डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए विदेशी ताकतों का हवाला दिया। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विदेशी ताकतों के द्वारा लाया जा रहा है। यह कहते हुए इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। इमरान के किसी बात को दोहराते हुए आज संसद में डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्हें विदेश से बहुत सारे पैसों की फंडिंग हुई है ताकि वह मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए। इमरान खान ने कहा विपक्ष द्वारा बनी हुई सरकार को गिराने की साजिश फेल हुई।
विपक्ष के नेता बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाने के बाद कहा कि हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। इमरान सरकार ने संविधान की उल्लंघन किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं होने दिया गया। इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को डिप्टी स्पीकर द्वारा खारिज किए जाने के बाद संसद में विपक्षी दल के नेता धरने पर बैठ गए हैं। जिसके बाद स्पीकर ने संसद को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।