Patiala Violence: पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना हुआ गिरफ्तार
Patiala violence
भारत
चेतना मंच
01 May 2022 08:16 PM
Patiala Violence: पटियाला (पंजाब) हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना (Barjinder Singh Parwana) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी.
पुलिस ने शनिवार बरजिंदर सिंह परवाना की पहचान मुख्य आरोपी और शुक्रवार की घटना के मास्टरमाइंड के रूप में की थी.
पटियाला रेंज के नए IG मुखविंदर सिंह छिना ने कहा कि बरजिंदर सिंह परवाना एक आपराधिक व्यक्ति है. उसके खिलाफ पहले से ही 4 FIR दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि हिंसक झड़प को लेकर साजिश की जांच की जा रही है.
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर हुई झड़प में कथित रूप से शामिल 2 और लोगों को गिरफ्तार किया और घटना के पीछे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजपुरा निवासी की पहचान की थी.
>> यह भी पढ़े:- Unnao: फंदे पर लटकी मिली नर्स की लाश, पीड़ित की माँ ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
Patiala Violence: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार
पुलिस ने कुलदीप सिंह और दलजीत सिंह के रूप में पहचाने गए 2 और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी. शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने, हिंसा भड़काने के आरोप में हरीश सिंगला (Harish Singla) को गिरफ्तार किया था.
दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद बढ़ गया था तनाव
पटियाला में काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान विरोधी मार्च (Anti-Khalistan March) के दौरान हुई हिंसक झड़प हुई, इसके बाद तनाव काफी बढ़ गया था. जानकारी के मुताबिक मार्च निकालने के विवाद में 2 गुटों झगड़ा हुआ था.
दोनों गुटों में पत्थरबाजी हुई, तलवारें चलीं. इस झड़प में पुलिस कर्मचारी समेत कई लोग जख्मी हो गए थे. तनाव को देखते हुए इलाके में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया गया था.
>> यह भी पढ़े:- Chardham Yatra: चारधाम की यात्रा के लिए 31 मई तक इतने पंजीकरण हुए, जानिए विस्तार से