Patna: जब अजान होता है तब मंदिर प्रशासन बंद कर देता है लाउडस्पीकर, मस्जिद प्रशासन भी करती है मंदिर में हो रहे भजन-कीर्तन का सम्मान
Patna
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:51 PM
महाराष्ट्र समेत देश के कुछ हिस्सों में आज-कल लाउड स्पीकर को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में एक मंदिर और मस्जिद एक-दूसरे की प्रार्थनाओं और समारोहों का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहे हैं।
यहां मंदिर और मस्जिद सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर है। अजान के दौरान मंदिर प्रशासन खुद ही अपने लाउड स्पीकरों को बंद कर देता है, मस्जिद भी उसी तरह मंदिर के भक्तों के प्रति सम्मान ख्याल रखती है।
>> यह भी पढ़े:- चारधाम की यात्रा के लिए 31 मई तक इतने पंजीकरण हुए, जानिए विस्तार से
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, मस्जिद के चेयरमैन फैजल इमाम ने कहा कि मंदिर सम्मान के तौर पर अजान के दौरान लाउड स्पीकर बंद कर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राम नवमी के अवसर पर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए मस्जिद ने शरबत का भोग लगाया।
इमाम ने आगे कहा कि हमने श्री राम नवमी पर मंदिर में आने वाले भक्तों को शरबत ऑफर किया क्योंकि वे मस्जिद के सामने कतार में थे। मंदिर में लाउडस्पीकर पूरे दिन भजन-कीर्तन बजाते हैं लेकिन सम्मान के प्रतीक के रूप में अजान के दौरान बंद कर दिए जाते हैं। यह एकता की भावना है।
>> यह भी पढ़े:- उत्तर-पश्चिम भारत में सतह का तापमान पहुंचा 60 डिग्री से अधिक, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
इसी तरह, पटना के महावीर मंदिर प्रशासन के चेयरमैन किशोर कुणाल ने ANI को बताया कि वे अक्सर एक-दूसरे की मदद करते (मंदिर और मस्जिद के लोग) हैं और भाई-चारा बनाए रखते हैं।
किशोर कुणाल ने आगे कहा कि, न तो हमें अजान से कोई समस्या है और न ही उन्हें भजन-कीर्तन से। हम सभी अपने बीच भाई-चारा बनाए रखते हैं और अक्सर एक-दूसरे की मदद करते रहते हैं।
>> यह भी पढ़े:- रहस्यमय तरीके से समुद्र किनारे पहुंचीं बहुत सारी पेंगुइन, सभी के सिर हैं गायब