PETA ने रणवीर सिंह को फिर न्यूड फोटोशूट करवाने का दिया न्योता, लेटर में लिखी ये बात
भारत
चेतना मंच
05 Aug 2022 07:12 PM
PETA- अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाए अभिनेता रणवीर सिंह को इसकी वजह से काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ मुंबई में न्यूड फोटोशूट की वजह से इनपर एफआईआर दर्ज हुई है, वहीं दूसरी तरफ एक जानी-मानी संस्था की तरफ से इन्हें एक बार और न्यूड फोटोशूट करवाने का ऑफर मिला है।
रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट करवाने का जो ऑफर मिला है वह किसी मैगजीन के लिए नहीं बल्कि पीपल ऑफ द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) संस्था से मिला है। संस्था ने एक लेटर के माध्यम से अभिनेता को न्यूड फोटोशूट करवाने का ऑफर दिया है।
संस्था द्वारा अभिनेता को लिखा गया खत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस खत में संस्था ने अमेरिकी मॉडल पामेला एंडरसन का उदाहरण देते हुए अभिनेता से न्यूड फोटोशूट करवाने की गुजारिश की है। संस्था द्वारा खत में अभिनेता के लिए लिखा गया है कि -"हमने आपका मैगजीन के लिए किया गया न्यूड फोटो शूट देखा है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे इस वीगन कैंपन के लिए बोल्ड फोटो शूट करवाएंगे। आप जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। क्या आप पेटा इंडिया के एक ऐड जिसकी टैगलाइन है 'ऑल एनिमल्स हैव सेम पार्ट्स- ट्राय वीगन' के लिए फोटो शूट कराएंगे?
अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर हैं वीगन-
दरअसल अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Upcoming movie) की अपकमिंग फिल्म रानी और रॉकी की प्रेम कहानी में रणवीर वीगन है और फिल्म में इसी डाइट को फॉलो किया है। ऐसे में पेटा ने अभिनेता की इस फिल्म का उदाहरण देते हुए खत में लिखा है कि -"आप एक फिल्म भूमिका के लिए शाकाहारी बने हैं। शाकाहारी खाने से जानवरों को मदद मिलती है क्योंकि इंसानों की तरह ही वो भी दुखों से मुक्त होना चाहते हैं।"
पहले ही दर्ज है अभिनेता के नाम एफआईआर ऐसे में क्या होगा इनका फैसला-
न्यूड फोटोशूट करवाने की वजह से अभिनेता रणवीर सिंह पहले ही मुसीबतों में घिरे हुए हैं। मुंबई में जहां उनके नाम एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं पूरे देश में महिलाओं की भावनाओं को आहत करने की वजह से इनका विरोध हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अभिनेता पेटा (PETA) द्वारा दिए गए इस ऑफर को स्वीकार करेंगे या नहीं।
अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से जब उनकी न्यूड फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि उनके लिए फिजिकली नेक्ड होना बहुत आसान है। इसके साथ ही इन्होंने हाल ही में जो फिल्म की है उसमें भी उन्होंने वीगन का किरदार निभाया है, ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, अपने फिल्म के किरदार से इंस्पायर होकर अभिनेता सेम टैगलाइन के लिए एक बार फिर से बोल्ड फोटोशूट करवा सकते हैं।