Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल की कीमत हुई जारी, यहाँ देखे अपने शहर का रेट
Picture Source: News24
भारत
चेतना मंच
15 May 2022 04:09 PM
नई दिल्ली: हर दिन की तरह ही आज रविवार के दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के नए रेट जारी किया गया है। आज भी तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और न ही कोई गिरावट हुई है। एक महीने बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
देश की राजधानी में इतनी पहुंच गई है ईंधन की कीमत
इंडियन ऑयल कंपनी (Indian Oil Corporation) की तरफ से जारी होने वाली कीमत (Petrol-Diesel Price) के मुताबिक देखा जाए तो दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि डीजल का रेट 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें, 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा कर दिया गया था।
यह है आज का रेट
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 रुपये प्रति लीटर 96.67 रुपये
नोएडा 105.43 रुपये प्रति लीटर 96.99 रुपये
गुरुग्राम 105.77 रुपये प्रति लीटर 97.02 रुपये
फरीदाबाद 106.17 रुपये प्रति लीटर 97.40 रुपये
शिमला 105.69 रुपये प्रति लीटर 89.62 रुपये
लखनऊ 104.25 रुपये प्रति लीटर 96.83 रुपये
चंडीगढ़ 104.74 रुपये प्रति लीटर 90.83 रुपये
चेन्नई 110.85 रुपये प्रति लीटर 100.94 रुपये
मुंबई 120.51 रुपये प्रति लीटर 104.77 रुपये
कोलकाता 115.12 रुपये प्रति लीटर 99.83 रुपये
हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमत होती है जारी
जानकारी के मुताबिक, रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नए कीमत जारी हो जाती है। पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के अलावा भी कई चीजें जोड़ दिया गया है जिसके बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना पहुंच चुका है।
ऐसे चेक कर सकते हैं दाम
आप पेट्रोल-डीजल का रेट करना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी देख सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखने के बाद 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखने के बाद 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखने के बाद 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा कीमत जान सकते हैं।