Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, अपने शहर का जाने रेट
Source: Navbharat Times
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:43 PM
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों (Petrol-Diesel Price) ने देखा जाए तो बुधवार को हर दिन की तरह पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है जिसकी वजह से लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। आज फिर तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक महीने बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
देश की राजधानी में ये पहुंची है तेल की कीमत
इंडियन ऑयल (Petrol-Diesel Price) कंपनी की तरफ से जारी की गई नई कीमत के मुताबिक देखा जाए तो दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल का रेट 96.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा कर दिया गया था।
महानगरों में यह है आज का रेट
शहर पेट्रोल डीजल
कोलकाता 115.12 रुपये प्रति लीटर 99.83 रुपये
दिल्ली 105.41 रुपये प्रति लीटर 96.67 रुपये
चेन्नई 110.85 रुपये प्रति लीटर 100.94 रुपये
मुंबई 120.51 रुपये प्रति लीटर 104.77 रुपये
शहर पेट्रोल डीजल
शिमला 105.69 रुपये प्रति लीटर 89.62 रुपये
लखनऊ 104.25 रुपये प्रति लीटर 96.83 रुपये
चंडीगढ़ 104.74 रुपये प्रति लीटर 90.83 रुपये
नोएडा 105.43 रुपये प्रति लीटर 96.99 रुपये
गुरुग्राम 105.77 रुपये प्रति लीटर 97.02 रुपये
फरीदाबाद 106.17 रुपये प्रति लीटर 97.40 रुपये
हर दिन सुबह जारी होती है नई कीमत
जानकारी के मुताबिक रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नए कीमतें को जारी करने का कार्य होता है। पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के अलावा और भी कई चीजें जोड़ने के तुरंत बाद से ही इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना कर दिया जाता है।