IPL 2022: कोलकाता ने जीत के साथ प्ले ऑफ की जगाई उम्मीद , मुंंबई को 52 रन से हराया
केकेआर के नए कप्तान
भारत
चेतना मंच
10 May 2022 05:42 AM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल (IPL 2022) के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम बनी हुई है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया है। टॉस हारने के बाद बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बना लिया था।
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल (IPL 2022) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर पांच विकेट हासिल करने में कामयाब हुए । हालांकि, मुंबई की पूरी टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
इस नतीजे के बाद देखा जाए तो केकेआर के 12 मैचों से 10 पॉइंट्स तक पहुंच गए हैं और वह टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को प्ले-ऑफ में पहुंचने को लेकर अपने आखिरी दोनों मैच जीतना होता है। इसके साथ ही नेट रन रेट के मामले में भी खुद को आगे रखने की जरुरत होती है। मुंबई की टीम में पहले ही होड़ से बाहर हो गई है। टीम 11 मैचों में केवल 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर 10वें और आखिरी स्थान पर कायम है।
बुमराह ने आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और सुनील नरेन का विकेट हासिल किया था। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में दो और तीसरे ओवर में तीन विकेट लेने में कामयाब हुए थे। तीसरा ओवर मेडन भी गया था। अपने चौथे और पारी के आखिरी ओवर में मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने सिर्फ 1 रन ही दिया था।
कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करें तो 14 ओवर में तीन विकेट खोने के बाद 136 रन बना लिए थे। उस वक्त समझा जा रहा था की टीम 200 रन का आंकड़ा आसानी से बना सकती है। लेकिन, इसके बाद बुमराह टीम पर कहर बनकर टूटना शुरु हो गए।
उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल और पांचवीं गेंद पर नीतीश राणा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। 18वें ओवर में फिर गेंदबाजी के लिए आए बुमराह ने जैक्सन, कमिंस और नरेन के विकेट हासिल कर लिया था। बुमराह एक समय हैट्रिक पर थे हालांकि वे इसे हासिल करने में कामयाब नहीं हुए।
पॉइंट्स टेबल में मुंबई सबसे नीचे पहुंच गई है। उसने 10 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ दो में जीत हासिल कर लिया है और उसका नेट रन रेट -0.725 पर पहुंच चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मुकाबले खेल लिया है और चार में उसे जीत मिल गई है। KKR का नेट रन रेट -0.304 हो चुका है।