PM Modi Address Nation from Lal Quila: पहली बार PM मोदी सूर्यास्त के बाद लाल किले से करेंगे देश को संबोधित
PM Modi Jammu-Kashmir Visit
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 02:53 PM
PM Modi Address Nation from Lal Quila: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिख गुरु तेग बहादुर (Sikh Guru Tegh Bahadur) के 400 वें प्रकाश पर्व के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे.
PM मोदी एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे. ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री लाल किले से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे (PM Modi Address Nation from Lal Quila). PM मोदी लाल किले की प्राचीर के बजाए लॉन से अपना संबोधन देंगे.
संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के अधिकारियों ने बताया कि किले को आयोजन स्थल के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि यहीं से 1675 में मुगल शासक औरंगजेब ने सिखों के 9 वें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी (Sikh Guru Tegh Bahadur) की जान लेने का आदेश दिया था.
>> यह भी पढ़े:- भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर
संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार मोदी राआज त में 9:30 बजे लाल किले के लॉन से देश को संबोधित करेंगे और उनके भाषण में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द पर जोर रहेगा.
इस मौके पर 400 सिख संगीतकार ‘‘शबद कीर्तन’’ करेंगे और लंगर का भी आयोजन होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे.
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल इस कार्यक्रम की शुरुआत की और इसमें 11 मुख्यमंत्री और देश के प्रमुख सिख नेता भी होंगे शामिल. (PM Modi Address Nation from Lal Quila)>> यह भी पढ़े:- टाटा स्टील का बड़ा फैसला, युद्ध के बीच रूस के साथ बंद करेगी व्यापार
जहांगीरपुरी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके लिए बहु स्तरीय सुरक्षा तंत्र तैयार किया गया है. सुरक्षा तंत्र में दिल्ली पुलिस के 1000 कर्मी और अन्य एजेंसियों के जवान शामिल होंगे.
लाल किला परिसर के अंदर सौ CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं, इनमें वह स्थान भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे.
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा चक्र में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के निशानेबाज और स्वाट कमांडो आदि शामिल हैं. *PM Modi Address Nation from Lal Quila)>> यह भी पढ़े:- अब दिल्ली में कार, SUV खरीदना हो सकता महंगा, रोड टैक्स बढ़ाने पर विचार