PM Modi Jammu-Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद आज पहली बार PM मोदी करेंगे JK दौरा
PM Modi Jammu-Kashmir Visit
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:09 AM
PM Modi Jammu-Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक दिन होने वाला है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन (Jammu and Kashmir Reorganization) के बाद पहली बार वहां पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे.
राष्ट्रीय पंचायत दिवस (National Panchayat Day) के अवसर पर आज प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली लोकतंत्र की बहाली पर सवालिया निशान लगाने वालों के लिए करारा जवाब होगा. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था (Three Tier Panchayat Raj System) को बहाल कर दिया है.
>> यह भी पढ़े:- Alwar District Collector Bribery Case: अलवर में IAS और RAS अफसर पर हुए रिश्वतखोरी की कार्रवाई
आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अपने संबोधन में उन सभी बातों का उल्लेख करेंगे जो जम्मू-कश्मीर में पहले पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System in Jammu-Kashmir) की बहाली में रुकावट बने हुए थे.
प्रधानमंत्री के साथ पंच-सरपंच भी अपने अनुभव उनके साथ साझा करेंगे .इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर लगातार प्रतिबद्धिता जाहिर करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
पाकिस्तान सीमा से करीब 10 किलो मीटर एरियल डिस्टेंस की दूरी पर स्थित पल्ली गांव से रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, विकास और जन सशक्तीकरण का संदेश देगी.
>> यह भी पढ़े:- Advisory to TV news Channel: सरकार ने टीवी न्यूज़ चैनल्स को जारी की एडवाइजरी, नियमों का पालन करने की दी हिदायत
PM Modi Jammu-Kashmir Visit: पीएम मोदी आज कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास