
PNB Recruitment : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB Recruitment ) ने 145 पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB Recruitment) में नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी अंतिम तारीख 7 मई 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट- pnbindia.in पर विजिट कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक में भर्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख सात मई है। आवेदन पत्र जमा होने के बाद पीएनबी भर्ती परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी। परीक्षा की संभावित तारीख 12 जून है।
गौरतलब है कि सार्वजनिक सेक्टर बैंकिंग दिग्गज पंजाब नेशनल बैंक सरकार के स्वामित्व वाला दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। पीएनबी में 145 पदों पर नौकरी के जो पद नोटिफाई किए गए हैं, उनमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पोस्ट हैं। सबसे अधिक पद क्रेडिट सेक्शन में हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट- 7 मई, 2022 ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख- 12 जून, 2022
पदों की संख्या मैनेजर (रिस्क) - 40 पद मैनेजर (क्रेडिट)- 100 पद सीनियर मैनेजर- 5 पद
पीएनबी में भर्ती की योग्यता के मामले में पद के अनुसार अंतर है। आवेदकों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की डिटेल जांच लेनी चाहिए। पीएनबी की डिटेल्ड नोटिफिकेशन में मैनेजर और सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता का विस्तृत विवरण दिया गया है।
चयन प्रक्रिया पंजाब नेशनल बैंक 145 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन टेस्ट के अलावा इंटरव्यू भी लेगा। आयु सीमा के मामले में पीएनबी ने एक जनवरी, 2022 को कटऑफ डेट माना है। पीएनबी ने नौकरी के लिए आवेदकों की आयु 01-01-2022 तक कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। इसी तारीख को आवेदक की एज 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और शारीरिक रूप से दिव्यांग (PWD) कैंडिडेट को 50 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। पीएनबी में प्रबंधक या वरिष्ठ प्रबंधक पद पर नौकरी के लिए उक्त तीन के अलावा अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।
गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक भारत का पहला स्वदेशी बैंक है। इसकी शुरुआत अप्रैल, 1895 में हुई थी। विभाजन के पहले बैंकिंग सेवा लाहौर से शुरू हुई। लगभग 127 साल के इतिहास में पीएनबी में 9 बैंकों का विलय हो चुका है। 2020 में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया पीएनबी में मर्ज किए गए। वर्तमान में पीएनबी पूरे भारत में 10,528 शाखाओं का संचालन कर रहा है। ग्लोबल ग्रॉस बिजनेस के पैमाने पर पीएनबी 18,51,097 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर रहा है।