गजेंद्र सिंह अत्री को पुलिस कमिशनर ने किया सम्मानित
भारत
चेतना मंच
15 Aug 2022 01:37 AM
नोएडा / ग्रेटर नोएडा ।लंबे अर्से तक उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएँ देने वाले पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह अत्री को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है । नोएडा कमिश्नरी के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने श्री अत्री को यह सम्मान प्रदान किया है ।
सर्वविदित है कि गजेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक थे। उन्होंने लंबे अरसे तक गौतमबुद्ध नगर ज़िले के लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी LIU में अपनी सेवाएँ प्रदान की थी। वर्ष पूंजी सुपर वर्ष 1995 में उन्हें बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था ।श्री अत्री के पिता स्वर्गीय चौधरी बाबूसिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वें नेता जी सुभाष चंद्र बोस की सेना के सैनिक थे । उन्होंने सात वर्ष तक अंग्रेजों की काला पानी की सजा भी झेली थी की आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश भर के पदक विजेता पुलिस कर्मियों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के सिलसिले के तहत स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गजेंद्र सिंह अत्री को नोएडा के पुलिस कमिशनर आलोक सिंह ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया ।इस विशेष सम्मान को प्राप्त करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर श्री अत्री को बधाइयां देने का ज़ोरदार सिलसिला चल रहा है ।समाज के तमाम लोग इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें अनेक प्रकार से बधाइयाँ प्रेषित कर रहे हैं ।