Political news : मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, किसी से नहीं डरती
सोनिया गांधी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:48 AM
New Delhi: नई दिल्ली। दिसंबर-2015 के बाद नेशनल हेराल्ड का जिन एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। इस मामले में गुरुवार को पूछताछ के लिए सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई हैं। ईडी की तरफ से उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, इसके विरोध में कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है। इस बीच, सोनिया गांधी के बयान फिर से वायरल हो रहा है। एक मई 1978 को जब संजय गांधी 30 दिन की सजा सुनाए जाने के बाद जेल ले जाए जा रहे थे तो इंदिरा गांधी ने उनसे कहा था कि दिल छोटा मत करो, यह तुम्हारा पुनर्जन्म होगा। दिसंबर 2015 में नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, जो करना है कोर्ट को करना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, किसी से नहीं डरती।
सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। तमिलनाडु कांग्रेस ने सोनिया गांधी के एक पुराने बयान को ट्वीट किया है। इस बयान में सोनिया गांधी यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं... और मैं किसी से नहीं डरती हूं। शेयर किए गए इस वीडियो में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी नजर आ रहे हैं।
नेशनल हेराल्ड 1938 में शुरू किया गया एक अखबार था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसका इस्तेमाल आजादी की लड़ाई में किया। पंडित नेहरू ने 1937 में असोसिएटेड जर्नल बनाया था, जिसने तीन अखबार निकालने शुरू किए। हिंदी में नवजीवन, उर्दू में कौमी आवाज और अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड। 2008 आते-आते असोसिएटेड जर्नल ने फैसला किया कि अब अखबार नहीं छापे जाएंगे। बाद में पता चला कि असोसिएटेड जर्नल पर 90 करोड़ रुपयों का कर्ज चढ़ चुका है।