नई दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि असुददीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट है। उन्हें चचाजान न कहें तो क्या फूफा कहें।
श्री टिकैत ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। दरअसल श्री टिकैत ने एक जनसभा में कहा था कि भाजपा का चचा जान ओवैसी उत्तर प्रदेश में आ चुका है। उनके इस भाषण पर राजनीतिक घमासान चल रहा है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ओवैसी को भाजपा का चचा जान क्यों कहा तो श्री टिकैत ने साफ कर दिया तक ओवैसी भारतीय जनता पार्टी का एजेंट है। उसी के जरिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव में धार्मिक धुव्रीकरण कराती है। अब यह एजेंट यूपी में भी भाजपा का काम करने का गया है। ऐसे में भला उसे इनका (भाजपा का) चचा जान न कहें तो क्या कहें। उनसे जब पूछा गया कि आप अंकल भी तो बोल सकते थे तो टिकैत का जवाब था कि अंकल तो किसी पढ़े-लिखे सम्मानित व्यक्ति को बोला जाता है। इस एजेंट को चचा जान न कहें तो क्या फूफा कहें?