New Delhi : राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है | राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को, व मतगणना 21 जुलाई को किये जायेंगे | राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा-राज्यसभा के सभी सांसद और सभी राज्यों के विधायक वोट डालते हैं। इन सभी के वोट की अहमियत यानी वैल्यू अलग-अलग होती है। यहां तक कि अलग-अलग राज्य के विधायक के वोट की वैल्यू भी अलग होती है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बताया कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नहीं कर सकता: