Prime Minister Modi : ग्रेटर नोएडा में 1 घंटा, 45 मिनट तक रहेंगे नरेन्द्र मोदी
PM Modi Jammu-Kashmir Visit
भारत
RP Raghuvanshi
07 Sep 2022 08:48 PM
Greater Noida : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi ) 12 सितंबर की सुबह ग्रेटर नोएडा आएंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह 10:20 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर पहुंचेंगे। करीब 1 घंटा 40 मिनट वह इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के लिए वापसी करेंगे। नरेंद्र मोदी वायु सेना के हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। आपको बता दें कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने शहर का दौरा किया है।
पीएम मोदी का ग्रेटर नोएडा दौरा 12 सितंबर को है। वह वर्ल्ड डेयरी समिट कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन कर रहा है। जिसमें दुनिया भर से दुग्ध उत्पादक और दुग्ध खाद्य प्रसंस्करण करने वाली कंपनियां, किसान, वैज्ञानिक और टेक्नीशियन भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए नरेंद्र मोदी 12 सितंबर की सुबह 10:20 बजे एक्सपो मार्ट स्तिथ हेलीपैड पर पहुचेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक वह 10:30 से 11:45 तक वर्ल्ड डेयरी समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।