
Punjab News : आज आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। आज ही के दिन भारतीय सेना ने अमृतसर (Punjab News) के स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था। बरसी पर सोमवार की सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हंगामा हो गया। मंदिर के प्रवेश द्वारा पर जुटी भीड़ ने खालिस्तान के समर्थन नारेबाजी की। यही नहीं भीड़ में शामिल लोग खालिस्तानी अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर भी लिए हुए थे।
लोगों का एक जत्था अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जमा हो गया और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए तथा भिंडरावाले के पोस्टर दिखाए गए। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि 28 साल पहले 1984 में भारतीय सेना ने हरमंदिर साहिब में प्रवेश कर भिंडरावाले को ढेर कर दिया था। यह ऑपरेशन भिंडरावाले और अन्य हथियारबंद आतंकियों को ढेर करने के लिए शुरू किया गया था, जो मंदिर परिसर में छिपे हुए थे। इस ऑपरेशन में सेना को सफलता तो मिली, लेकिन कई आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी। इस आपरेशन को आपरेशन ब्लू स्टार का नाम दिया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1533649217130217472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1533649217130217472%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-operation-blue-star-anniversary-pro-khalistan-slogans-in-golden-temple-1984-indian-army-jarnail-singh-bhindrawale-6598192.htmlआपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी और कहा था कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में छह जून से पहले व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी किसी भी कीमत पर राज्य में मुश्किल से अर्जित शांति को भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पंजाब को देश में एक शांतिपूर्ण और अग्रणी राज्य बनाने को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।
>> UP By Election धर्मेंद्र होंगे आजमगढ़ से सपा के प्रत्याक्षी ,दिलचस्प होगा मुकाबलामुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की प्रगति और समृद्धि में बाधा डालने वाली कुछ ताकतें शांति को पटरी से उतारने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस तरह के किसी भी नापाक कदम को सफल नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य में शांति बनाए रखने में उसकी सहायता के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।