Rahul Gandhi in London: राहुल लंदन में भारत की करेंगे वकालत
भारत
RP Raghuvanshi
20 May 2022 10:58 PM
New Delhi : नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत का गुणगान करेंगे। कैम्ब्रिज में होने वाले "India at 75" में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी लंदन पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में कई विदेशी विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ सिलसिलेवार संवाद किया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी 23 मई को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में "India at 75" एक लचीला आधुनिक भारत के लिए चुुनौतियां और आगे का रास्ता विषय पर कैम्ब्रिज के छात्रों को संबोधित करेंगे। राहुल यहां देश के वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)और प्रियंका खड़गे (Priyanka Kharge) भी लंदन गए हैं।