Rail Budget: बजट में रेलवे को कई सौगात, 3 साल में चलेंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेन
Trial run of Patna-Ranchi Vande Bharat Express begins
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:38 AM
Rail Budget: नई दिल्ली. देश का वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट (Budget 2022-23) मंगलवार को संसद में पेश किया गया. इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पेश किया. इसमें कहा गया है कि भारत अगले तीन वर्षों में नई पीढ़ी की 400 नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains) बनाएगा और रेलवे छोटे किसानों व एमएसएमई के लिए नये उत्पाद भी विकसित करेगा. केंद्रीय बजट में सीतारमण ने रेल मंत्रालय (Indian railway) को 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए, जो पिछले वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों से 20,000 करोड़ रुपये अधिक हैं.
कहा जा रहा है कि तीसरी पीढ़ी की प्रत्येक वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे और जिसकी एक सेट की लागत 120 करोड़ रुपये होगी. यह पहले संस्करण की तुलना में 20 करोड़ रुपये महंगी होगी. इस संस्करण में बेहतर ऊर्जा दक्षता होगी और वजन में यह ट्रेन हल्की होगी. अभी दो वंदे भारत रेलगाड़ियां चल रही हैं और इस श्रेणी में अन्य 44 रेलगाड़ियों के उत्पादन के लिए अनुबंध पहले ही दिए जा चुके हैं.
क्यों चुनावी माहौल के बीच बजट में हुई इस प्रोग्राम की घोषणा, वजह साफ है!
बजट (Rail Budget) में घोषित 400 नई पीढ़ी की रेलगाड़ियां उन रेलगाड़ियों से अलग होंगी. सीतारमण ने अगले तीन वर्षों के दौरान बहु-मॉडल लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के लिए 100 'पीएम गतिशक्ति' कार्गो टर्मिनल विकसित करने की योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में चार बहु-मॉडल पार्क के लिए अनुबंध दिए जाएंगे.
सीतारमण ने कहा कि ये नयी ट्रेनें कम वजन की एल्यूमीनियम से बनाई जाएंगी, इस्पात से नहीं. इस लिहाज से प्रत्येक ट्रेन वजन में करीब 50 टन हल्की होगी और इस्पात की रेलगाड़ियों की तुलना में कम ऊर्जा खपत करेंगी. उन्होंने कहा कि रेलवे छोटे किसानों और सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए नये उत्पाद तथा उपयुक्त लॉजिस्टिक सेवाएं विकसित करेगा और पार्सल की सुगम आवाजाही के लिहाज से डाक तथा रेलवे के नेटवर्कों के एकीकरण की दिशा में भी अगुवाई करेगा.