3 मई तक बंद करें मस्जिदों के लाउडस्पीकर, वरना हम बजाएंगे हनुमान चालीसा- राज ठाकरे
Loudspeakers in mosque raj thackeray
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:45 AM
Loudspeakers in Mosque: मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने यहां एक रैली में अपनी यह मांग भी दोहराई कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को तीन मई से पहले कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों (Loudspeakers in Mosque) के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है. ठाकरे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए.
ठाकरे ने इस आलोचना का जवाब दिया कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला करते थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस प्राप्त होने के बाद उनके सुर बदल गए. उन्होंने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं है कि उनका राजनीतिक रुख बदलता रहा है. मनसे प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने कोई गलत फैसला लिया तो वह उसकी फिर से आलोचना करने से नहीं हिचकेंगे. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया.
Bank Holiday : आज शाम पांच बजे तक निपटा लें अपने बैंक के सभी काम, क्योंकि…
इस मुद्दे पर शिवसेना के नेता संजय राउत और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है. यह मुद्दा तब गरमाया था जब राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि वे मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाएंगे.
उन्होंने कहा, 'मुझे प्रार्थना को लेकर कोई परेशानी नहीं है, मैं इसके विरोध में नहीं हूं. लेकिन सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला लेना चाहिए.' इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि मुंबई की मस्जिदों में छापे मारे जाएं क्योंकि इसमें रह रहे लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं.