IPL 2022: राजस्थान ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, जीत के साथ प्लेऑफ में बनाई जगह
Source: The Hindu
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:24 PM
नई दिल्ली: आईपीएल के 68वें मुकाबले में (IPL 2022) में एक और टीम ने प्लेऑफ का टिकट कंफर्म कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150/6 का स्कोर बनाया था। वहीं चेज करने उतरी राजस्थान राॅयल्स ने 151 के टारगेट को 5 विकेट खोकर बनाया। राजस्थान ने 5 विकेट से मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की की है।
आखिरी बार ये टीम 2018 में प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई थी। अश्विन ने राजस्थान (IPL 2022) के लिए मैच शानदार पारी खेली और सिर्फ 23 गेंद में 40 रन बनाया था। वहीं, यशस्वी के बल्ले से 59 रन निकल गए थे। चेन्नई के लिए प्रशांत सोलंकी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किया था।
पहले क्वालीफायर में हार्दिक से सैमसन का होगा मुकाबला
आईपीएल (IPL 2022) के पहले क्वालीफायर में राजस्थान का मुकाबला गुजरात से होने जा रहा है जो कि काफी अहम मुकाबला होगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में एक नंबर पर पहुंच चुकी है।
पहला क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को खेला जाना है। चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद राजस्थान के 18 अंक हासिल किया है। वहीं, गुजरात के 20 अंक हो चुके हैं। 2008 के बाद राजस्थान की टीम टॉप-2 में पहुंच गई है।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैच में 44 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली थी। उनके बल्ले से 8 चौका और एक छक्का लगाया था।
सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन मोइन अली ने बनाया था। उन्होंने 57 गेंद में 93 रन की पारी खेलने में कामयाब हुए थे। वहीं, राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल और ओबेद मैककॉय ने 2-2 विकेट लिया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने मैच में बेहद धीमी बल्लेबाजी किया था और उनके बल्ले से 28 गेंद में सिर्फ 26 रन निकल गए थे। एक समय ये माना रहा था कि चेन्नई 200 के पार रन बनाने जा रहे हैं, लेकिन बीच के ओवरों में टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरना शुरु हो गए थे। अंबाती रायडू और जगदीशन ने बल्ले से कुछ खास कमाल करने में कामयाब नहीं हुए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मोइन अली ने अपने बल्ले से तहलका मचाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 18 रन बना दिया था।
इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला था। वहीं, पांचवें ओवर में भी मोइन का बल्ला खूब चल गया था और अश्विन को दो चौका और एक छक्का लगा दिया था।
राजस्थान के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे थे और उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया था। गायकवाड़ मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।