IPL 2022: राजस्थान ने लखनऊ को 24 रन से हराया, जीत के साथ प्ले-ऑफ में पहुंचने की बढ़ी उम्मीद
Picture Source: TV9 Hindi
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:27 AM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल (IPL 2022) में रविवार को खेलने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराकर जीत हासिल किया है। इसका नतीजा घोषित होने के बाद राजस्थान की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार लग रही है।
उसके 13 मैचों से 16 अंक हो चुके हैं। लखनऊ के भी 13 मैचों से 16 अंक हो चुके हैं। बेहतर रन रेट की वजह से आरआर अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 के पायदान पर पहुंच गया है।
राजस्थान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी (IPL 2022) करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बना लिया था। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोने के बाद 154 रन ही बनाकर सीमित हो गई और मैच अहम मैच में हार का सामना करना पड़ गया।
दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेल लिया था। ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मकॉय ने दो-दो विकेट हासिल किया था। बोल्ट ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 9 गेंदों पर 17 रन जमा लिया था।
जायसवाल और संजू के ने बनाई शानदार साझेदारी
राजस्थान की शुरुआत काफी खराब हुई थी और स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 6 गेंद पर 2 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशकीय साझेदारी बना लिया था। इन दोनों ने 64 रन जोड़ लिया था।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खतरनाक होती जा रही इस जोड़ी को जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी से तोड़ दिया था।
जायसवाल 41 रन बनाकर आयुष बडोनी की गेंद पर मिस हिट करने के कारण आउट हो गए थे। उन्होंने 29 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का जमा दिया था। जायसवाल ने पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट की साझेदारी में 26 रन की साझेदारी बना लिया था।
अश्विन और बोल्ट ने 170 स्कोर मे निभाई अहम भूमिका
लोअर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारी खेलने के बाद राजस्थान को 170 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। रेयान पराग ने 19 और जिमी नीशम ने 14 रन बना लिया था।
रविचंद्रन अश्विन (10) और ट्रेंट बोल्ट ने सातवें विकेट की साझेदारी की बात करें तो 26 रन जोड़कर टीम को 178 रन तक पहुंचा दिया था। बोल्ट ने 9 गेंदों पर 17 रन बना लिया था। अश्विन ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाया था।