
RajyaSabha Elections 2022 : राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Elections) के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेजी से जारी है। मंगलवार को राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए अंतिम दिन है। मंगलवार को आम आदमी के उम्मीदवार बलबीर सिंह सीचेवाल और परोपकारी विक्रम सिंह साहनी समेत, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों ने भी अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। RajyaSabha Elections
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Elections) के नामांकन के अंतिम दिन को लेकर दिल्ली में राजनीतिक पारा तेजी से बढ़ रहा है। संसद में जाने के लिए प्रत्याशी यहां पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंजाब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार, पर्यावरणविद् बलबीर सिंह सीचेवाल और परोपकारी विक्रमजीत सिंह साहनी ने राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Elections) के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
>> [caption id="attachment_25474" align="alignnone" width="300"]
Rajya Sabha Elections:[/caption]
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में भाजपा उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि राजस्थान से राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Elections) के लिए भाजपा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया।
> Sidhu Moose Wala: आज होगा सिद्धू का अंतिम संस्कार, जाने कौन है हत्यारा?