Rakesh Tikait- अब केजरीवाल के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, कुमार विश्वास को लिया निशाने पर
राकेश टिकैत ने साधा कुमार विश्वास पर निशाना
भारत
चेतना मंच
20 Feb 2022 05:02 PM
दिल्ली:- पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, उसी क्रम में तमाम नेताओं की तीखी बयानबाजी भी सुनने को मिल रही है। कवि और पूर्व आप नेता डॉक्टर कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाकर, पंजाब चुनाव में विवाद को हवा दे दिया था। इसके बाद कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) समर्थक और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) के समथकों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। वहीं अब इस विवाद में किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत भी उतर आए हैं।
रोचक बात ये है कि, राकेश टिकैत अरविंद केजरीवाल (Rakesh Tikait in Support of Arvind Kejriwal) के समर्थन में उतर आए हैं। टिकैत ने कुमार विश्वास की बात का खंडन करते हुए अपने बयान में कहा कि - "अरविंद केजरीवाल आंदोलनकारी तो हैं, लेकिन ऐसे लगते नहीं हैं। कुमार विश्वास भी पहले इनकी पार्टी में थे। उनका राज्यसभा को लेकर कुछ विवाद था। अगर कुमार विश्वास को राज्यसभा मिल जाती तो वे यह आरोप नहीं लगाते। मुझे केजरीवाल के बारे में ऐसा कुछ नहीं लगता।"
कुमार विश्वास की चेतावनी के बाद भी नहीं सम्भले केजरीवाल -
आपको बता दें कि बीते दिनों डॉक्टर कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने केजरीवाल पर खालिस्तान अलगाववादियों संग रिश्ते रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि, साल 2017 में केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वह या तो पंजाब के सीएम बनेंगे या खालिस्तान के पीएम।
यही नही, कुमार विश्वास ने ये भी बताया कि तब उन्होंने केजरीवाल को खालिस्तानी अलगाववादियों को आगे बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी भी दी थी। लेकिन केजरीवाल ने उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।
डॉक्टर कुमार विश्वास के इस आरोप के जवाब में केजरीवाल ने खुद को दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी बताते हुए कहा कि, "शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा, जो लोगों के लिए अस्पताल और स्कूल बनवाता है, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजता हैं। मैं समझता हूं कि आज तक कोई ऐसा आतंकवादी पैदा नहीं हुआ, जो सड़कें बनवाता है, पानी देता है, बिजली ठीक करता है, लोगों को फ्री बिजली देता है, लोगों की सेवा करता है। ऐसा आतंकवादी तो पहले कभी पैदा ही नहीं हुआ होगा।"
कही राकेश टिकैत तो नहीं आ रहे केजरीवाल के साथ ?
केजरीवाल और डॉक्टर कुमार विश्वास के इस विवाद में किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Farmer Union leader Rakesh Tikait) ने उतरकर मामले को और तूल दे दिया है। हालांकि ये देखना रोचक होगा कि राकेश टिकैत का केजरीवाल के समर्थन में बोलने के पीछे का कोई राजनैतिक कारण है, या फिर यूँ ही राकेश टिकैत को भाने लगे हैं केजरीवाल।