
Ram Mandir : उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण करा रहे श्री राम (Ram Mandir) जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक थ्री डी वीडियो जारी किया है, जिससे पता चलता है कि तैयार होने के बाद राम मंदिर कैसा दिखेगा। वहीं चुनाव के दौरान इस वीडियो को जारी करने के पीछे विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा अपने पक्ष में माहौल बनाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अधिकारिक तौर पर इस दिव्य कृति का एक थ्री डी वीडियो जारी किया गया है, जिससे एक अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण होने पर भगवान राम लला का यह मंदिर हमारी कल्पना से भी भव्य और सुंदर दिखेगा।
>> Uttar Pradesh 2022 : संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरु किया मिशन यूपीवीडियो में भव्य राम मंदिर के साथ ही इसकी चारों ओर घासों की हरियाली इसकी सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। इस वीडियो से लगता है कि मंदिर की छत, पिलर और फर्श को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह देखने वाले को मंत्रमुग्ध कर सकता है।
[caption id="attachment_17092" align="alignnone" width="600"]
Ram Mandir[/caption]
आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए पिलरों को तराशने का काम यूं तो वर्षों से चल रहा है, लेकिन मौजूदा डिजाइन के बाद इस काम को और भी भव्य विस्तार मिला है। पिछले साल स्वामी विवेकानंद जागृति समिति और हनुमान ग्रेनाइट ने 10,000 ग्रेनाइट पत्थर के खंभे राम मंदिर के निर्माण के लिए भेजे थे। वैसे संभावना है कि नव निर्मित परिसर में राम लला के दर्शन के लिए राम मंदिर 2023 के अंत तक खोल दिया जाएगा। लेकिन, पूरे मंदिर परिसर का निर्माण 2025 तक होने की उम्मीद है।
https://twitter.com/ShriRamTeerth/status/1492857554841395212?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1492857554841395212%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Futtar-pradesh%2Fwatch-how-ayodhya-s-ram-temple-will-look-after-construction-beautiful-than-imagination-video-664235.html5 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का ऐलान किया था। उसी साल 5 अगस्त को उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था और आधारशिला रखी थी। उसके बाद निर्माण संबंधी तकनीकी परेशानियां आने की वजह से शुरुआत में निर्माण के काम को गति पकड़ने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर इसने रफ्तार पकड़ ली।
2023 के अंत से इस मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए खुल जाने के आसार हैं और 2025 तक पूरा मंदिर परिसर बनकर तैयार होना है। राम मंदिर के निर्माण के लिए जन्मभूमि परिसर में दिन-रात निर्माण की गतिविधि जारी है।