Rashifal 11 October 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2022
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:44 AM
11 October 2022-(मंगलवार) (Rashifal 11 October 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन मिलाजुला असर देने वाला है। कार्यों में सफलता व धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। धन का अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन को ज्यादा खास नहीं रहेगा। मन अस्वस्थ रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नुकसान की भी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। व्यापारी क्षेत्र में लाभ होते दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें एवं वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
कर्क राशि (Cancer)-
विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नए वस्त्र आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। घर में अतिथि के आगमन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं जिसका प्रभाव आपकी पूरी दिनचर्या पर पड़ेगा।
सिंह राशि (Leo)-
दिन कुछ खास नहीं रहेगा। राह में कई परेशानियां आएंगी। संबंधों में थोड़ी कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश में लगे युवकों को अभी थोड़ा और परिश्रम करने की आवश्यकता है।
कन्या राशि (Virgo)-
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करनी पड़ेगी लेकिन सफलता भी उसी के मुताबिक मिलेगी। सृजनात्मक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन कुछ अधिक खास नहीं रहेगा। व्यवसाय के मामले में छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। दिन भाग दौड़ में गुजरेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। धन के अनावश्यक खर्च के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। व्यापार में लाभ व नौकरी में तरक्की की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। दिन परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius)-
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य बीतने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के नए योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान की समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा दोस्तों व परिजनों का साथ मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)-
आज का दिन खुशहाल बिकने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की सहायता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)-
दिन सामान्य बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन अनावश्यक खर्च भी होंगे। शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन बेहद शुभ है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धर्म यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे।