Rashifal 19 August 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारें
दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2022
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:17 AM
19 August 2022-(शुक्रवार) (Rashifal 19 August 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अध्यात्म से जुड़ने पर मन शांत होगा। किसी यात्रा पर जाने से बचे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन लाभप्रद साबित होगा। कारोबार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। अत्यधिक व्यय पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन अच्छा साबित होगा। आय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए दिन लाभप्रद साबित होगा। काफी दिन से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
कर्क राशि (Cancer)-
आज का दिन अच्छा साबित होगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। सफलता के नए द्वार खुलेंगे। गृहस्थ जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथियों से धोखा मिलने की संभावना है, अतः संभल कर रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
सिंह राशि (Leo)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है कारोबार में नए निवेश के मौके मिलेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले भली-भांति सोच विचार कर ले। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। कार्यभार की अधिकता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अनावश्यक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ समय खुशनुमा व्यतीत होगा।
तुला राशि (Libra)-
दिन अच्छा साबित होगा। कारोबार सामान्य रहेगा। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। मकान और जमीन से जुड़े कुछ आवश्यक फैसले ले सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा। परिवार में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, अतः आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में भी तरक्की की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ समय खुशनुमा व्यतीत होगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन शुभ फलदायक है। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में विस्तार की योजना बना सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) –
आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बड़े बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यभार में थोड़ी अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम के अनुरूप सफलता भी मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। कार्य पूरा ना होने की वजह से थोड़ी निराशा का अनुभव कर सकते हैं किसी महत्वपूर्ण फैसले को ले सकते हैं परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा कलह हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन अच्छा साबित होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। शारीरिक और मानसिक उत्साह का अनुभव करेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी। आज का दिन थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है।