Rashifal 28 October 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2022
भारत
RP Raghuvanshi
28 Oct 2022 11:48 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Oct 2022 11:48 AM
28 October 2022-(शुक्रवार) (Rashifal 28 October 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। काफी दिनों से फंसा हुआ काम आज पूरा होगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। काम विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने की वजह से भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए शुभ फलदायक होगा।मन में चल रही उथल पुथल को शांत करने का प्रयास करे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन मिला जिला परिणाम लेकर आने वाला है l व्यवसाय में थोड़ी परेशानियां आ सकती है।। काम अधिक होने की वजह से आज भागदौड़ रहेगा। मन तनावपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि (Cancer)-
आज का दिन शुभ फल लेकर आने वाला है कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कारोबार का विस्तार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही आप का स्थानांतरण भी हो सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
सिंह राशि (Leo)-
आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम में अधिकता होने की वजह से दिन भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन फल भी काम के अनुरूप ही मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आप का प्रभाव पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
तुला राशि (Libra)-
आज का दिन अच्छा है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा शेयर बाजार में यदि निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। मन उत्साहित रहेगा। नई ऊर्जा के साथ नए काम की शुरुआत करेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी यात्रा पर जाने से बचे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। कार्यभार अधिक होने की वजह से मानसिक एवं शारीरिक तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आश्यकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ बोलने से पहले भली-भांति सोच ले। खान पान का पूरा ध्यान रखें अन्यथा दूध स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आ सकती है लेकिन आप अपने प्रयास से उसे सुधार लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नया मोड़ ला सकती है। कार्य में अधिकता होने की वजह से थोड़ी थकान का अनुभव करेंगे। लेकिन शायद कल किसी धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद होने की वजह से मन शांत होगा। परिवार का माहौल आप के अनुरूप रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius)-
आज मन बेहद उत्साहित रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है । कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बनता दिखाइ दे रहा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह के विवाद में पड़ने से बचे।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा। आज क्रोध आप पर हावी रहेगा अतः बेवजह के बाद विवाद में पड़ने से बचे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों की भरपूर मदद मिलेगी।