Rashifal 29 June 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारें
दैनिक राशिफल 29 जून 2022
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:40 AM
29 June 2022-(बुधवार) (Rashifal 29 June 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। संतान के कार्य से मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों से व्यस्तता बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज आपके लिए अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। दिन सामान्य गुजरने वाला है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस कार्यों में सहयोगियों के साथ की आवश्यकता पड़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज का दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में अत्यधिक धन व्यय हो सकता है, जिस पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी कार्य को जोश एवं उत्साह के साथ पूरा करेंगे। मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि (Cancer)-
आज आपको क्रोध पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। अन्यथा बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। परिश्रम के अनुरूप परिणाम ना मिलने की वजह से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आज किसी भी नए निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है।
सिंह राशि (Leo)-
नए संपर्क बढ़ने से आज कारोबार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आज कामयाबी मिलने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo)-
सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। ससुराल पक्ष के लिए आज धन व्यय हो सकता है। आज भाग्य के भरोसे बैठने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।
तुला राशि (Libra)-
व्यवसाय में आज आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज रचनात्मक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार जनों के कड़वे शब्दों से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। लेकिन मन को शांत रखने का प्रयास करें।
धनु राशि (Sagittarius)-
रुपयों के लेन-देन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। नए आइडियाज के साथ आज आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं, जिसका आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मकर राशि (Capricorn) –
अनावश्यक खर्चों की वजह से आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जिस कार्य को करेंगे उसे लगन और निष्ठा के साथ करेंगे जिसका बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज किसी छोटी सी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आज पूरा होगा। सुबह कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा।