अपने कोच व प्रसिद्ध बाक्सिग खिलाड़ी प्रीतम टोकस के साथ रवि कुमार
भारत
RP Raghuvanshi
28 Sep 2021 12:35 PM
नोएडा (चेतना मंच)। बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले जनपद के होनहार बॉक्सर रवि कुमार ने अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज तथा क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। जनपद के लाल रवि कुमार ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित 5वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
रवि कुमार ने बताया कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके कोच तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध बॉक्सर प्रीतम टोकस का पूर्ण योगदान तथा सहयोग रहा है। उसने बताया कि अब हम ओलंपिक में मेडल लाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
रवि कुमार के कोच तथा देश के प्रसिद्ध बॉक्सर प्रीतम टोकस ने बताया कि अब वे रवि को ओलंपिक खेल में वॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं। रवि को राष्ट्रीय पदक मिलने पर उसको क्षेत्रवासियों का बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि रवि ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था।
रवि के कोच प्रीतम टोकस ने बताया कि रवि सीनियर चैंपियनशिप में खेलने वाले जनपद के पहले खिलाड़ी बन गए हैं और उसका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल करना है। ताकि वह क्षेत्र, समाज, परिवार तथा जनपद का नाम पूरे देश में रोशन कर सकें।