RBI Monetary Policy: EMI पर नहीं मिली राहत, रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया
RBI Monetary Policy No relief on EMI RBI did not change interest rates
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:43 PM
नई दिल्ली :रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज (बुधवार) अपनी मौद्रिक नीति (RBI Monetary Policy) समीक्षा के नतीजे जारी कर दिए. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इसमें नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया. अभी रेपो रेट (Repo Rate) 4 फीसद और रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) 3.35 फीसदी रहेगा. इस तरह रिजर्व बैंक ने लोगों को ईएमआई पर और राहत न देते हुए ब्याज दरों को वैसे ही रखने का ऐलान किया है. यानि रेपो रेट और रिवर्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
शक्तिकांत दास ने कहा कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के 4.25% रहेगा. वहीं, रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा. रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा.
आईबीआई गवर्नर ने कहा कि वर्ष 2021-22 में रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.5 प्रतिशत पर बनाए रखा गया है. वहीं, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति 2021-22 में 5.3% रहने का अनुमान है.
उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थितियां तेजी से अस्थिर होती जा रही हैं और विकास-मुद्रास्फीति की गतिशीलता पर काफी अनिश्चितता है. हम तरलता की स्थिति को गैर-विघटनकारी तरीके से पुनर्संतुलित करना जारी रखेंगे.