RIP Deepesh Bhan- 'भाभी जी घर पर है' सीरियल के अभिनेता का हुआ अचानक निधन
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:35 PM
टेलीविजन जगत के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' में बेहद खास किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान (Deepesh Bhan) का 39 की अवस्था में हुआ निधन। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को अभिनेता क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते हुए यह अचानक गिर पड़े जिसके बाद इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनके निधन की खबर सामने आते ही टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इनके साथ काम करने वाले लोगों के लिए इस खबर पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है।
दीपेश भान (Deepesh Bhan in bhabhiji Ghar par hain) पॉपुलर कॉमेडी शो पर 'भाभी जी घर पर है' में मलखान सिंह का किरदार निभाते थे। यह बहुत ही संजीदा कलाकार थे। इनका इतनी कम उम्र में यूं चले जाना सबको हैरान करने वाला है।
'भाभी जी घर पर है' शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत व शो में इनके सह बहिनेता वैभव माथुर ने इनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि -" हां अब वह नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।"
मात्र 39 की अवस्था में दुनिया को कहा अलविदा -
अभिनेता दीपेश भान की उम्र मात्र 39 साल थी। इनका जन्म 11 मई 1981 को हुआ था। दिल्ली से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया था। साल 2005 में यह मुंबई आए थे। उन्होंने टेलीविजन जगत के कई पॉपुलर शो में किरदार निभाए हैं। इन्होंने टेलीविजन जगत के शो 'कॉमेडी का किंग कौन', कॉमेडी क्लब, भूत वाला, एफ आई आर, चैंप, सुन यार चिल मार, जैसे बड़े शो में काम किया है। इसके साथ ही ये फिल्मों में भी छोटा मोटा किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में शादी की थी। इनका एक बच्चा भी है।