RIP Rahul Koli- बाल कलाकार राहुल कोली का निधन, ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी इनकी फिल्म 'Chello Show',
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:19 AM
RIP Rahul Koli- बाल कलाकार राहुल कोली का 10 साल की उम्र में निधन हो गया है। इनकी फिल्म 'Chello Show' ऑस्कर के लिए नामांकित की गई है। फिल्म की रिलीज के पहले ही चाइल्ड एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
गौरतलब है इस साल भारत की तरफ से गुजराती फिल्म 'छेलो शो (Chello Show)' ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित की गई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म में काम करने वाले बाल कलाकार राहुल कोली (Rahul Koli) का निधन हो गया है।
बताया जा रहा है राहुल ल्यूकेमिया बीमारी से ग्रसित थे, जिसे सामान्य भाषा में ब्लड कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में बोन मैरो काम करना बंद कर देती है, जिससे शरीर में खून बनना बंद हो जाता है।
खबरों के मुताबिक राहुल का निधन 2 अक्टूबर को हुआ था। 14 अक्टूबर को जिस दिन ये फिल्म रिलीज होगी उसी दिन राहुल की 13वीं जिसे गुजराती में टर्मू कहा जाता है, की क्रिया की जाएगी। राहुल के पिता ने बताया- रविवार 2 अक्टूबर को राहुल ने नाश्ता किया, इसके बाद उसे बुखार आ गया। बुखार के दौरान उसे 3 बार खून की उल्टी हुई और फिर उसकी मृत्यु हो गई"।
जानकारी के लिए आपको बताते राहुल के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो भाई बहन हैं। राहुल के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर। तीन भाई-बहनों में राहुल (Rahul Koli) सबसे बड़े थे।
राहुल की फिल्म की स्क्रीनिंग को मिला था स्टैंडिंग ओवेशन-
एक्टर राहुल कोली की गुजराती फिल्म 'छेलो शो Chello Show' को साल 2023 के ऑस्कर के लिए भारत के तरफ से नामांकित किया गया था। इसे बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में चुना गया था। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग चेन्नई में रखी गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।