भारत में आज डबल दीपावली, भारतीय खून से उत्पन्न ऋषि सुनक होगें ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री
UK Elections 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:43 PM
ब्रिटेन- भारत में आज दीपावली का जश्न दोगुना हो गया है, क्योंकि आज भारत का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak Britain PM) ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। ये 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। इन्हें ब्रिटेन में 200 सांसदों का समर्थन मिला है। जबकि इन्हें चुनौती देने वाले पेनी मोरडॉन्ट को मात्र 26 सांसदों का समर्थन प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में अपना नाम पहले ही प्रधानमंत्री पद से वापस ले लिया था, अब पेनी मोरडॉन्ट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।
सोमवार 24 अक्टूबर को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दलों ने ऋषि सुनक को नेता के रूप में चुना। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज किंग चार्ल्स के सेंद्रीगहम से लंदन लौटने के बाद लिज ट्रस उन्हें इस्तीफा सौंपेंगी इसके बाद प्रिंस चार्ल्स ऋषि सुनक (Rishi Sunak) प्रधानमंत्री पद का पेमेंट लेकर आएंगे। 28 अक्टूबर को यह प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का अनाउंसमेंट किया जाएगा।
कौन है ऋषि सुनक जो बन रहे हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री -
ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। इनके पेरेंट्स पंजाब के रहने वाले हैं, जो बाद में विदेश में जाकर बस गए। इनकी मां एक फार्मासिस्ट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत है। ऋषि का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ था। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। पोलिटिकल छेत्र में कदम रखने से पहले ऋषि ने इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हेज फंड में काम किया है।
सुनक की जीत का एक बड़ा कारण है यह -
सुनक (Rishi Sunak) की जीत का एक बड़ा कारण उनकी बैंकर की छवि है। बतौर पीएम ट्रस के विफल रहने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक मोर्चे पर विफल रहना था। ब्रिटेन में महंगाई चुनाव का मुद्दा रहा। ब्रिटेन में आर्थिक अस्थिरता भी रही, जिसके बाद जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सुनक इकोनॉमिक बेल आउट प्लान लाए थे। इसे मिडिल क्लास में खासा सराहा था और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी।