Rubina Dilaik- कलर्स पर लगातार तीसरे रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही रूबीना दिलाईक
भारत
चेतना मंच
10 Aug 2022 05:32 PM
टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रूबीना दिलाईक (Rubina Dilaik) कलर्स चैनल के एक और रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही है। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का ताज जीतने वाली बॉसलेडी रुबीना (Rubina Dilaik in Khatron Ke Khiladi 12) फिलहाल इन दिनों इसी चैनल पर प्रसारित होने वाले स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रही है। अब खबर आ रही है कि रुबीना लगाता दो रियलिटी शो करने के बाद तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर चुकी है। और लगातार तीसरी बार कलर्स चैनल पर रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही है।
दरअसल टेलीविजन जगत का बड़ा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Ja 10) जल्द ही अपना 10वां सीजन लेकर आने वाला है। इस शो की पूरी तैयारियां हो गई है। प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। झलक दिखला जा के इस सीजन में टेलीविजन जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं, इन्हीं बड़ी हस्तियों में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।
खबरों के मुताबिक टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik in Jhalak Dikhla Ja 10) को भी झलक दिखला जा के दसवें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था, जिसके लिए अभिनेत्री ने हां कर दिया है और उन्होंने शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।