Russia Ukraine War: यूक्रेन से लौटने वाले लोगों को घर पहुंचाएगी UP सरकार
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:17 PM
Russia Ukraine War: लखनऊ। यूक्रेन Ukraine से भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार (UP state government) द्वारा की जाएगी। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता (State Government Spokesperson) ने बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन (Russia Ukraine War) से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट (Airport) पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP state government) ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो अभी यूक्रेन (Russia Ukraine War) में हैं उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, (Government of India and Embassy of India), कीव (Kiev) से समन्वय हेतु राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग श्री रणवीर प्रसाद (Relief Commissioner and Secretary, Revenue Department Shri Ranvir Prasad) को नोडल अधिकारी (Nodal Officer) नामित किया है।
योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अगस्त से मिल सकता है बढ़ा हुआ DA
साथ ही, प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (Control Room) (24&7) स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं0-(0522) 1070, मोबाइल नं0-9454441081 तथा ई-मेल आई0डी0 rahat@nic.in है।
यूक्रेन में फंसे छात्रों तथा अन्य व्यक्तियों को एयरपोर्ट (Airport) से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने 3 सदस्यों की टीम गठित की है जिलाधिकारी सुहास एलवाई (District Magistrate Suhas LY) ने बताया कि अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह (Additional District Magistrate Balram Singh<), अपर जिलाधिकारी अंकिता वर्मा ( Additional District Magistrate Ankita Verma) तथा एआरटीओ प्रशांत तिवारी ( ARTO Prashant Tiwari) को एयरपोर्ट (Airport) से उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है