Saharanpur Blast: यह भीषण विस्फोट इतना भयंकर था कि विस्फोट में मरने वालों के शवों की चीथड़े 100 दूर बिखरे नजर आए।

UP News; उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बहुत बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लापता हैं। यह भीषण विस्फोट इतना भयंकर था कि मरने वालों के शवों के चीथड़े 100 दूर बिखरे नजर आए। विस्फोट गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में हुआ।
विस्फोट से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस, दमकल तथा राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।
दूर तक सुनी गई आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया।
प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन