Salman Khan- सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने की शादी?
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने की शादी?
भारत
चेतना मंच
01 Mar 2022 05:28 PM
Salman Khan- सलमान खान बॉलीवुड का वो चमकता सितारा हैं जिन्हें बच्चा बच्चा जानता है। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 30 साल हो गए हैं। इन 30 सालों में उन्हें एक्टिंग के लिए दो फिल्मफेयर अवार्ड्स मिल चुके हैं और प्रोड्यूसर ल तौर पर उन्हें दो नेशनल फ़िल्म अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। उनकी सभी फ़िल्म को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन इसके साथ साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
भाईजान के फैंस न जाने कब से इंतज़ार कर रहे हैं कि उन्हें उनकी शादियों की खबर मिले। लेकिन सलमान खान शादी ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी शादियों को लेकर तमाम अफवाहें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अभी एक ऐसी ही खबर आ रही है कि सलमान खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Salman Khan and sonakshi sinha marriage) से शादी कर ली है। उनके फोटोज़ भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
क्या सलमान खान और सोनाक्षी ने की शादी!
इन फोटोज़ में देखा जा सकता है कि सलमान खान दूल्हे के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। सलमान खान सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। इन दोनों की ये फोटोज़ अब काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि दबंग के स्टार्स ने चुपके से शादी कर ली और किसी को खबर तक नहीं दी। हालांकि ये खबर सही नहीं है और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके इस पिक्चर को बनाया गया है।
सोनाक्षी सिन्हा 5 सालों तक रह चुकी हैं रिलेशनशिप में-
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा (Salman Khan and sonakshi sinha) के बीच में काफी ज्यादा अच्छी दोस्ती है। दोनों की मुलाकात दबंग फ़िल्म के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म से सोनाक्षी ने 2010 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि वो जब स्कूल में थी तब वो एक रिलेशनशिप में थीं। लेकिन फिर जब उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया तो उन्होंने उस रिलेशनशिप से वहीं टाटा बाए बाए बोल दिया।