Salman Khan की फिल्म "कभी ईद कभी दिवाली" अब "किसी का भाई किसी का जान"
भारत
चेतना मंच
29 Aug 2022 06:43 PM
Salman Khan- 26 अगस्त को सलमान खान को इस फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे पूरे 34 साल हो गए। 26 अगस्त 1988 को फिल्म "बीवी हो तो ऐसी" में इन्हें पहली बार स्क्रीन पर देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन यहीं से इनकी एक्टिंग कैरियर का डेब्यू हुआ। इसके बाद साल 1989 में आई फिल्म "मैंने क्या प्यार किया" (Maine Pyar Kiya) में इन्होंने बतौर अभिनेता डेब्यू किया।
इंडस्ट्री में 34 साल पूरे करने के खास मौके को सलमान खान (Salman Khan) ने #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड के साथ फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल पोस्ट के जरिए इन्होंने अपने सभी फैंस को धन्यवाद किया। इसके साथ ही अपने आने वाले फिल्म के नाम की घोषणा भी की।
सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा है कि -"34 साल पहले अब था और 34 साल बाद भी अब है। मेरे जीवन की यात्रा अनजान जगह से शुरू हुई और अब जाकर 2 शब्दों की बन गई है, आज और यहां। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद जो अब था और अब मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। मैं सच में इसकी सराहना करता हूं। सलमान खान।"
बदला कभी ईद कभी दिवाली का नाम -
इस पोस्ट के जरिए सलमान खान (Salman Khan upcoming movie) ने अपनी अपकमिंग फिल्म के नए नाम की घोषणा भी की है। सलमान खान की अपकमिंग बहुचर्चित फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का नाम अब बदल चुका है। अब इसका नाम "किसी का भाई किसी की जान" हो चुका है। सलमान खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म से इनका नया लुक भी सामने आया है। वीडियो में सलमान खान बढ़े हुए बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं उड़ते हुए बालों के बीच आंखों पर लगा काला चश्मा बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।