मुंबई: शेयर बाजार (SHARE MARKET) में काफी उछाल देखने को मिल रही है। हफ्ते के आखरी दिन भी बाजर मजबूती के साथ शुरु हुआ। सेंसेक्स (SENSEX) ने बाजार खुलने के साथ नया रिकाॅर्ड बना लिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के आंकड़े पर और निफ्टी 17897 पर खुला जिससे मार्केट में काफी मुनाफे की संभावना बढ़ गई है। बाजार में काफी तेजी के साथ कारोबार चल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 343 पाॅइंट चढ़कर 60193 पर और निफ्टी 82 पॉइंट चढ़कर 17902 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के बाकी शेयर्स की बात करें तो 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स बढ़त बनाए हुए हैं और 11 शेयर्स कमजोरी पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें इन्फोसिस (INFOSIS), एचसीएल टेक (HCL TECH) और टीसीएस (TCS) के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की गिरावट हुई है।
आईटी शेयर ने मारी छलांग
आईटी (IT) शेयर्स बाजार में मुनाफा करते नजर आ रहे हैं। एनएसई (NSE) पर आईटी (IT) इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से ट्रेंड हो रहा है। इंडेक्स (INDEX) में एल एण्ड टी (L&T) के शेयर में 6% से अधिक तेजी हुई है। एमफैसिस के शेयर में 4% और विप्रो (WIPRO) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।