मुंबई: शेयर बाजार Share Market में काफी तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी मार्केट तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स Sensex 59,358 पर और निफ्टी Nifty 17,670 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स Sensex 430 पॉइंट चढ़ने के बाद 59,360 पर और निफ्टी 140 पॉइंट ज्यादा होकर 17,690 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 27 शेयर्स बढ़त पर और 3 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसमें टाटा स्टील के शेयर में 2% और एक्सिस बैंक में 1% की तेजी नजर आ रही है।
BSE बीएसई पर 2,365 शेयर्स Shares में कारोबार जारी है। इसमें 1,878 शेयर्स बढ़त पर और 399 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा BSE बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए पहुंच चुका है। सेंसेक्स बुधवार के दिन 78 पॉइंट गिरकर 58,927 पर और निफ्टी 15 पॉइंट नीचे होकर 17,546 पर बंद हुआ था।
अमेरिका बाजार में रही तेजी
अमेरिका के शेयर बाजार की बात करें तो बाजार काफी तेजी के साथ बन्द हुए। डाओ जोंस 1% चढ़कर 34,258 अंक पर बन्द हुआ था। नैस्डैक 1.02% की बढ़त होने के बाद 14,896 पर और S&P एस पी 500 0.95% नीचे होकर 4,416 पर बंद हो गए।